फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अराजक तत्वों को तोड़ा लाउडस्पीकर और तार

अराजक तत्वों को तोड़ा लाउडस्पीकर और तार

Sat, 20 Oct 2018 10:53 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
अराजक तत्वों को तोड़ा लाउडस्पीकर और तार
चिरैयाकोट(मऊ)। बाजार में रामलीला के लाउडस्पीकर को शुक्रवार की रात अराजक तत्वों नेे ईंट से कूंचकर नष्ट कर दिया और उसके तार को कई टुकड़ों में काटकर फेंक दिया। रामलीला में व्यवधान पैदा होने के चलते राम कलेवा व राम विवाह के आगे की लीला का मंचन नहीं हो सका। रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने अराजक तत्त्वों के खिलाफ थाने मे तहरीर दी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं किया। हालांकि इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

चिरैयाकोट में रामलीला में धनुषभंग के बाद शुक्रवार की रात 10 बजे राम बारात की झांकी निकाली गई थी। राम बारात का रथ पुलिस प्रशासन की भारी सुरक्षा के बीच क्षेत्राधिकारी और एसडीएम के नेतृत्व में सकुशल रामलीला मैदान में पहुंच गया। वहां पहुंचने के बाद राम कलेवा और राम विवाह का मंचन चल ही रहा था कि अचानक आवाज का प्रसारण बंद हो गया। लोगों ने तलाश किया तो पता चला कि मनीष उपाध्याय के मकान के पास लाउडस्पीकर को ईट पत्थर से कूच कर रास्ते में फेक दिया गया है, और उसके बाद तार को भी टुकड़े टुकड़े कर काटकर फेंका गया है। लोगों यह समझते देर नहीं लगी कि यह काम कसबे में अमन शांति बिगाड़ने की मंशा वाले अराजक तत्वों का है। इसके चलते राम कलेवा व राम विवाह के बाद का मंचन नहीं हो सका। लोगों की शिकायत पर मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। सुबह शनिवार को रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रामजी पाण्डेय के साथ समिति के लोगों ने थाने पहुंच कर अज्ञात अराजक तत्त्वों के खिलाफ तहरीर दी। रामलीला समिति की ओर से लाउडस्पीकर और तार तोड़ने वालों को जल्द गिरफ्तार करने और रामलीला की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अराजक तत्वों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार जायसवाल का कहना है कि अमन शांति में खलल डालने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed