{"_id":"5bbcdb62867a552841745737","slug":"161539103586-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईं ट्रेडर्स को नगर में लगवाएगी विज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साईं ट्रेडर्स को नगर में लगवाएगी विज्ञापन
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मऊ। नगर क्षेत्र में लगाए जाने वाले पोस्टर, विज्ञापन और ग्लोसाइन बोर्ड की नीलामी बैठक मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी की अध्यक्षता में सभागार में आयोजित हुई। बैठक पालिका की अपेक्षित बोली के सापेक्ष ज्यादा बोली लगाकर विज्ञापन का ठेका मेसर्स साईं ट्रेडर्स के प्रोपराइटर अवधेश सिंह ने हासिल कर लिया।
मंगलवार की सुबह 11 बजे नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी और जिलाधिकारी के नामित सदस्य नगर मजिस्ट्रेट बी. प्रसाद की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2018-19 में माह अक्टूबर 2018 से 31 मार्च 2019 में राजस्व वृद्धि के लिए नीलामी बैठक हुई। जिसमें अनुमानित सरकारी बोली दस लाख रखी गई। नीलामी बैठक में मेसर्स मऊ प्रिंटर्स, इमिलिया के राजीव सिंह, मेसर्स राज एडवर्टाइजिंग सहादतपुरा के राजीव कुमार सिंह और साईं ट्रेडर्स, मऊ से अवधेश सिंह ने भाग लिया। नीलामी मेसर्स साईं ट्रेडर्स द्वारा ग्यारह लाख रूपये से शुरू हई जो, कि अंतिम बोली के रूप में साईं ट्रेडर्स द्वारा ग्यारह लाख पचास हजार रूपये पर समाप्त हुयी। दूसरे प्रतिभागियों से ज्यादा बोली लगाने पर नगर में विज्ञापन का ठेका साई ट्रेडर्स को सौंपा गया। बोली से नगर पालिका को 11 लाख 50 हजार रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ। बैठक में ईओ संजय कुमार मिश्रा, कर निरीक्षक गुफरानुल हई, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक-नरेश कुमार, प्रकाश निरीक्षक चंद्रिका प्रसाद, स्टोर कीपर प्रकाश विभाग धर्मेंद्र पांडेय, जावेद, अबरार अहमद, अजय कुमार, विनोद कुमार गुप्ता, मुनव्वर अब्दुल गफूर, नसीम अख्तर, कर आदि मौजूद रहे।
आशा के अनुरूप कम लगी बोली
मऊ। बताते चले कि नगर में लगने वाले विज्ञापनों की नीलामी को लेकर 6 अक्तूबर 2018 को भी बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में पालिका द्वारा निर्धारित दस लाख के सापेक्ष कम बोली लगने पर बैठक को निरस्त कर दिया गया था। लेकिन मंगलवार को दुबारा आयोजित बैठक में आशा के अनुरूप कम बोली लगी। सूत्रों की माने तो नगर पालिका 15 लाख रुपये तक राजस्व मिलने की उम्मीद कर रहे थे।