फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अब जिले के 10 मदरसों में होंगे स्मार्ट क्लास

अब जिले के 10 मदरसों में होंगे स्मार्ट क्लास

Tue, 07 Aug 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
अब जिले के 10 मदरसों में होंगे स्मार्ट क्लास
मऊ। जिले के दस मदरसों को जल्द ही स्मार्ट क्लास से लैस किया जाएगा। इस माध्यम से अब मदरसों के छात्र भी विज्ञान, गणित, कंप्यूटर अंग्रेजी सहित जटिल और आधुनिक विषयों की पढ़ाई कर सकेंगे। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से संचालित प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत बजट दिया जाएगा। इस योजना के तहत जिला मुख्यालय के दो और कोपागंज कसबे के आठ मदरसों को चिह्नित किया गया है। स्मार्ट क्लास के लिए प्रत्येक मदरसों को दो दो लाख रुपये मिलेंगे। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से स्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय मदरसा हनफिया बहरुल ओलूम खीरीबाग जिसकी मान्यता आलिया और उच्च आलिया तक है। इसमें 32 फुट लंबे और 13 फुट चौड़े हाल में कंप्यूटर सेट और प्रोजेक्टर लगाए जाएंगे। इसी प्रकार मुख्यालय के ही आलिया और उच्च आलिया की मान्यता वाले मदरसा दारूत्तालीम खेदूपुरा में 27 फुट लंबे 18 फुट चौड़े , 20 फुट लंबे और 13 फुट चौड़े तीन कमरों में कंप्यूटर सेट और प्रोजेक्टर लगाए जाएंगे। उधर कोपागंज कसबे के मदरसा जाफरिया , कोपागंज जिसकी मान्यता आलिया और उच्च आलिया तक है , आलिया तक मान्यता वाले मदरसा एजाजुल ओलूम फत्तनपुरा , तहतानिया तक मान्यता वाले मदरसा अरबिया जामूउल ओलूम चेराराम का पूरा , आलिया और उच्च आलिया की मान्यतास वाले मदरसा अरबिया जामूउल ओलूम कोपागंज को इस योजना के तहत स्मार्ट क्लास के लिए चयनित किए गए हैं। जबकि कोपागंज के ही आलिया और उच्च आलिया की मान्यता वाले मदरसा अरबिया इमदादुल ओलूम में तीन कमरों में तथा आलिया की मान्यता वाले मदरसा अरबिया दारुल कुर्आन , आलिया और उच्च आलिया मान्यता वाले मदरसा अरबिया मिस्बाहुल ओलूम में चार कमरों में कंप्यूटर और प्रोजेक्टर लगाए जाएंगे। इसी प्रकार इसी कबसे के मदरसा मुहम्मदिया जिसकी मान्यता आलिया और उच्च आलिया तक की है। इस मदरसे में तीन कमरों को कंप्यूटर और प्रोजेक्टर से लैस किया जाएगा। इस बाबत जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी लालमन कहते हैं कि चूंकि कोपागंज नगर पंचायत की ओर से जमीन की उपलब्धता में असमर्थता जता दी गई थी। इसलिए उन मदरसों को चिह्नित किया गया है, जिनके पास मानक के अनुरूप कमरे हैं। दस मदरसों को स्मार्ट क्लासेस के लिए चिह्नित किया गया है। प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed