{"_id":"5a7c94744f1c1bca798b8807","slug":"161518113908-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब से लदी स्कार्पियों टकराई पेड़ से चालक सहित दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब से लदी स्कार्पियों टकराई पेड़ से चालक सहित दो घायल
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुरा/हलधरपुर। थाना क्षेत्र के गुलौरी गांव के पास बुधवार की आधी रात को शराब लदी स्कार्पियों अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में स्कार्पियों में सवार चालक सहित दो लोग घायल हुए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस गाड़ी काटवाकर घायलों को बाहर निकाली, साथ ही दोनों को सदर अस्पताल भेजा गया। अस्पताल के डाक्टरों ने घायल को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाहन से पुलिस ने 705 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद की।
दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियों मऊ से बलिया की तरफ जा रही थी। दुर्घटना के बाद स्कार्पियों में सवार हरेराम पुत्र योगेश्वर 30 और सुरेश गिरि 25 बिहार राज्य के छपरा जिले के मांझी थाना क्षेत्र के बुढावन गांव के निवासी है। दोनों स्कार्पियों में शराब लादकर बलिया की तरफ जा रहें थे। बताया जाता है रात को 12 बजे के करीब जैसे ही स्कार्पियों हलधरपुर थाने के गुलौरी गांव के पास पहुंची, गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में दोनों घायल हुए। साथ ही लदी शराब की पेटिया टूटकर बिखर गई। इसके बाद भी स्कार्पियों से 705 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को वाहन का दरवाजा तोड़वाकर बाहर निकलवाई। साथ ही दोनों को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजवाई। जहां डाक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। बरामद शराब की शीशी 200 एमएल की थी। सीओ हलधरपुर श्वेता आशुतोष ओझा ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि शराब कहा से लाकर कहा पहुंचाई जा रही थी।