फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   16 trains cancelled for 11 days will run from today

Mau News: आज से चलेंगी 11 दिन से निरस्त 16 ट्रेनें

Sat, 01 Mar 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
16 trains cancelled for 11 days will run from today
मऊ। महाकुंभ के दौरान निरस्त 16 ट्रेनें एक मार्च से दोबारा अपने निर्धारित रूटों पर चलेंगी। इससे दूसरे राज्यों को जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। साथ ही होली पर महानगरों से घर आने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

महाकुंभ के दौरान ट्रेनों में भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे ने मऊ से होकर दिल्ली, मुंबई, गुजरात सहित अन्य राज्यों को जाने वाली 16 एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों को 18 से 28 फरवरी तक 11 दिन के लिए निरस्त कर दिया था। महाकुंभ समाप्त होने के बाद अब रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में भीड़ सामान्य हो गई है। एक मार्च से इन सभी ट्रेनों का संचालन इनके निर्धारित रूट पर शुरू हो जाएगा। महाकुंभ में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने से सभी ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन

भीड़ अधिक होने से ट्रेन का दरवाजा नहीं खोलने पर प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों ने लिच्छवी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन के एसी और स्लीपर कोच के शीशे तोड़ दिए थे। आठ दिन बाद होली पर्व पर भी ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ उमड़ेगी। ऐसे में पहले से एसी और स्लीपर कोच में टिकट बुक करा चुके यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए ट्रेनों में हुई तोड़फोड़ की मरम्मत भी करनी थी। ट्रेन निरस्त करने का ये भी एक मकसद था। निरस्त होने वाली सभी ट्रेनें मऊ से वाराणसी, प्रयागराज होते हुए दिल्ली, मुंबई और अन्य प्रदेश में जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed