{"_id":"59724c624f1c1bfb548b47eb","slug":"16-cm-deep-ghaghra-mother-of-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 सेमी घटी घाघरा, लोगों ने ली राहत की सास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 सेमी घटी घाघरा, लोगों ने ली राहत की सास
mau news
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरीघाट। ब्लाक मुख्यालय से गुजरी घाघरा कभी घटती है तो कभी बढाव पर होती है। घाघरा के जलस्तर में घटाव होने पर भी खतरा बरकरार रहता है। शुक्रवार की शाम विभाग ने घाघरा के जलस्तर में 16 सेमी घटाव दर्ज किया। जलस्तर में घटाव होने पर विभाग के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों ने भी राहत महसूस किया। हालांकि कटान का सिलसिला अभी भी जारी है।
बताते चले घाघरा के जलस्तर में घटोत्तरी होने पर कटान तेज होने लगती है। गेज नापने और घाघरा के जलस्तर पर निगाह रखने के लिए तैनात सिंचाई विभाग के कर्मचारियों की मानें तो नदी कब बढ़ने लगेगी, कोई भरोसा नहीं। वैसे नदी का जलस्तर दो बार सुबह और शाम को दर्ज किया जाता है। सुबह तक जलस्तर स्थिर था। लेकिन शाम को अचानक घटाव होने लगा। 24 घंटे के अंदर हुए इस घटाव से लोगों ने राहत लिया। क्योंकि अगर घाघरा बढ़ी भी तो 24 घंटे में 16 से 20 सेमी ही बढ़ेगी। बताते चले घटाव के बाद भी नदी के तटवर्ती इलाकों में कटान का खतरा अभी भी बरकरार है। बताते चले 20 जुलाई को नदी का जल स्तर जहां 4 सेमी बढा रिकार्ड किया गया था। वही 21 जुलाई को 16 सेमी घटना पाया गया। नदी के घटने-बढने के क्रम से लोगों में अभी भी भय व्याप्त है। साथ ही कटान से नगर क्षेत्र के ऐतिहासिक धरोहरों को खतरा बढ़ गया है। आज गौरीशंर घाट पर घाघरा का जल स्तर 59.32मीटर रहा जबकी कल जल स्तर 69.48 मीटर था, जबकि खतरे निशान 69.90सेमी पर है।