फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   भारत-पाकिस्तान मैंच देखने टीवी से चिपके रहे लोग

भारत-पाकिस्तान मैंच देखने टीवी से चिपके रहे लोग

Mon, 17 Jun 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान मैंच देखने टीवी से चिपके रहे लोग
क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट विश्वकप में सबसे बड़ा मुकाबला रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच मैनचेस्टर में खेला गया। जिसका आनंद लेने के लिए स्टेडियम के अलावा सात समुद्र पार भारत में भी लोग टीवी से चिपके रहे। इस दौरान टीवी पर चिपके लोग छक्का चौका लगने पर उत्साहित होने लग रहे थे।
विज्ञापन

मऊ शहर के गाजीपुर तिराहा स्थित पिजा गैराज में क्रिकेट प्रेमियों ने भारत-पाकिस्तान के मैंच का पूरा आनंद उठाया। पूरे दिन लोग टीवी से चिपके रहे। इसके लिए पिजा गैराज के मालिक प्रवीण पांडेय ने बताया कि क्रिकेट के वे भी काफी दिवाने हैं ऐसे में उन्होंने अपनी दुकान में आईपीएल में भी टीवी की व्यवस्था की थी और विश्वकप टूूर्नामेंट में भी कर रखी है। रविवार को भारत-पाकिस्तान का मैच देखने के लिए काफी संख्या में लोग यहां पहुंचे जहां पिजा के साथ लोगों ने रोमांचक मैच का आनंद लिया। वहीं इस दौरान मैंच देखने पहुंचे क्रिकेट खिलाड़ी उमैर कासिम ने बताया कि मैंच तो भारत ही जीतेगा। विश्वकप में भारत और पाकिस्तान के बीच 6 मैंच हुए हैं जिसमें भारत ने ही जीत हासिल की है। वहीं क्रिकेट खिलाड़ी तौहिद अहमद ने कहा कि भारत-पाकिस्तान का मैच किसी त्यौहार से कम नही होता। ऐसे में अगर क्रिकेट के सबसे बड़ी टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो तो रोमांच और बढ़ जाता है। शहर के साथ-साथ जिले के मधुबन, घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के गावों में भी भारत-पाकिस्तान के मैंच का खुमार लोगों के सिर चढ़ बोला। पूरे दिन लोग टीवी से चिपके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed