{"_id":"5cfc00aabdec2206fc1282dd","slug":"156001910714-mau-news200","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसारथपुर गांव में गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसारथपुर गांव में गहराया पेयजल संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज। भीषण गर्मी के मौसम में क्षेत्र के बसारथपुर गांव में भूगर्भ जलस्तर तेजी से नीचे खिसकने से हैंडपंप ने पानी छोड़ दिया है। इंडिया मार्क टू हैंडपंपों से नाम मात्र पानी निकल रहा है। प्रदूषित पानी के सेवन से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। परेशान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर समस्या का समाधान कराने की गुहार लगाई है।
कोपागंज ब्लाक क्षेत्र का बसारथपुर गांव में दलित तथा मुस्लिम के लोग निवास करते है। गत एक हफ्ते से पूरे गांव के घरों में लगे हैंडपंप से पानी निकलना बंद हो गया है। इंडिया मार्क टू हैंडपंपों से कम पानी निकल रहा है। एक बाल्टी पानी के लिए लोगों को इधर से उधर भटकना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के मौसम में गांव में पेयजल संकट गहराने लगा है। गांव के लोग पीने के पानी के लिए अगल बगल की ग्राम सभाओं से बाल्टियों से पानी लेकर किसी तरह काम चला रहे हैं। गांव के काशीनाथ, मुनेश्वरी, किरन, कुसुम, गिरजा, नाजिया, शहजादी, रुकैया का कहना है कि कुछ अगल बगल संपन्न लोगों द्वारा अपने घरों आदि में सबमर्सिबल लगवा दिए जाने से यह बिकट समस्या उत्पन्न हुई है। विभगीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है।