फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   घटतौली की शिकायत पर पेट्रोल पंप पर चला अभियान

घटतौली की शिकायत पर पेट्रोल पंप पर चला अभियान

Sat, 08 Jun 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
घटतौली की शिकायत पर पेट्रोल पंप पर चला अभियान
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र में पेट्रोल पंपो पर घटतौली की शिकायत पर शुक्रवार को एसडीएम अतुल वत्स ने चेकिंग अभियान चलाते हुए आधा दर्जन पेट्रोल पंपों की जांच की। जहां एक पेट्रोल पंप का नोजिल बंद होना मिला, वहीं दूसरे में अव्यवस्था मिलने पर उसे ठीक करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को मुहम्मदाबाद गोहना एसडीएम अतुल वत्स आपूर्ति अधिकारी शरद कुमार सिंह, माप बाट अधिकारी मनीष कुमार सिंह और पीआरओ अमित सिंह के साथ सबसे पहले क्षेत्र के सौभाग्य सुमित्रा पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर पहुंचे। जहां पर उन्हें पेट्रोल पंप परिसर में ईट, पत्थर, गिट्टी, मिट्टी,बालू आदि भरे हुए पाए गए। जिस पर इसे हटाकर साफ सफाई का निर्देश दिया। इसीक्रम में एसडीएम बड़ागांव स्थित जायसवाल फिलिंग स्टेशन और गणेश पैट्रोलियम, रानीपुर स्थित किसान सेवा केंद्र तथा चिरैयाकोट स्थित ओम फिलिंग स्टेशन पर पहुंचे। जहां ओम फिलिंग स्टेशन पर एक मशीन का नाजिल बंद होना मिला। जिस पर एसडीएम ने पेट्रोलपंप संचालक को इसे दुरस्त कराने का निर्देश दिया। एसडीएम ने जांच रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेज दिया। उधर एसडीएम के निरीक्षण से पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed