{"_id":"5cfab00dbdec220788128d1d","slug":"155993293455386-mau-news193","type":"story","status":"publish","title_hn":"5386 प्रशिक्षुओं ने दी डीएलएड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5386 प्रशिक्षुओं ने दी डीएलएड की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के चारों तहसील में शुक्रवार को निजी डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) कालेजों के 2017 बैच के तृतीय सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं की परीक्षा 11 केंद्रों पर आयोजित हुई। पहले दिन सभी परीक्षा केंद्रों में 5386 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। परीक्षा के पहले दिन नकल विहिन परीक्षा कराने को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा बनाए गए सचल दस्ता प्रभारियों ने केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां उन्हें किसी प्रकार की नकल होते नहीं मिली।
डायट एवं जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से तैनात पर्यवेक्षक प्रत्येक केंद्र पर मौजूद रहे, इसके अलावा पहले ही दिन जिला प्रशासन की ओर से भी प्रत्येक केंद्र पर एक-एक पर्यवेक्षक तैनात कर दिया गया। पहली पाली में सुबह 10 बजे से 12 बजे तथा दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा के दौरान सचल दस्तों का लगातार भ्रमण चलता रहा।
उधर, विभाग द्वारा डीएलएड परीक्षा के लिए नगर में एक भी केंद्र नहीं बनाया गया था। बनाए गए केंद्र हलधरपुर, मझवारा, खुरहट, अमरहट, कहिनौर आदि दूर दराज जगहों पर होने से प्रशिक्षुओं को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना पड़ा।
विज्ञापन
डीआइओएस राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि केंद्रों का भ्रमण कर कई केंद्रों पर भ्रमण कर सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। कहीं से नकल की कोई शिकायत सामने नहीं आई।