{"_id":"5cf6be51bdec2207186a7075","slug":"15596744451927-mau-news90","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 साइटों पर ही कराई गई जियो टैगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 साइटों पर ही कराई गई जियो टैगिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। सभी विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य दिया जाता है। कागज पर लक्ष्य से अधिक पौधरोपण तो दिखा दिया जाता है, लेकिन पौधों की उचित देखभाल न होने से 50 प्रतिशत पौधे सूख गए हैं। यही नहीं शासन के निर्देश पर पिछले वित्तीय वर्ष में 22 विभागों द्वारा 511 साइट पर लक्ष्य 486736 के सापेक्ष 487067 पौधों का रोपण किया गया। पौधरोपण के बाद स्थिति जानने के लिए शासन ने जियो टैगिंग कराने का फरमान जारी किया था। यह सभी विभागों पर लागू होना था। लेकिन विभागों की तरफ से 27 साइटों पर ही जियो टैगिंग कराई जा सकी है। इससे विभागों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। विभागीय अधिकारी सब कुछ ओके बता रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए शासन की तरफ से करोड़ों रुपया पानी की तरह बहाया जा रहा है, लेकिन योजनाओं का क्रियान्वयन कागजी साबित हो रहा है। सरकार की तरफ गत वर्ष 2018-19 में 22 विभागों को 486736 पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया था। लक्ष्य के सापेक्ष 511 साइटों पर 487067 पौधरोपण किया गया।
सरकार ने पौधरोपण के बाद स्थिति जानने के लिए जियो टैगिंग कराने का फरमान जारी किया था। यह सभी विभागों पर लागू होना था लेकिन विभागों की ओर से जियो टैगिंग नहीं कराई गई। सूत्रों की मानें तो 27 साइटों पर ही जियो टैगिंग कराई जा सकी है। विभाग की तरफ से लगाए गए पौधे उचित रख रखाव के अभाव में सूख गए हैं। जबकि 2019-20 में 528062 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। उचित देखरेख के अभाव में लगभग 50 प्रतिशत से अधिक पौधे सूख गए। गत वित्तीय वर्ष में शासन की ओर से दिए लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण करने के प्रमाण पत्र सभी विभागों की ओर से जारी किए गए। इसके साथ ही शासन ने पौधों की जियो टैगिंग कराने के आदेश जारी किए लेकिन अधिकांश विभागों ने इस पर अमल नहीं किया। इससे साफ है कि कागजों में पौधरोपण करा दिया गया।
डीएफओ संजय विश्वाल का कहना है कि विभाग की तरफ से जियो टैगिंग कराया गया है। लेकिन यह वन विभाग के एप पर शो नहीं करता है।