{"_id":"5cf1737cbdec2207881285d4","slug":"155932765817-mau-news155","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ब्लाक समन्वयक को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन ब्लाक समन्वयक को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की कक्षाओं का आनन फानन में निरीक्षण कर खानापूरी करके रिपोर्ट देने के मामले में जिले के तीन सह समन्वयकों को चिह्नित किया गया है। बेसिक शिक्षा निदेशक के निर्देश पर बीएसए ने तीन ब्लाक सह समन्वयकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सह समन्वयकों को अपने क्षेत्र के विद्यालयों की कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों को दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता का आंकलन करके रिपोर्ट देना होता है। इन्हें एक कक्षा में कम से कम 30 मिनट तक रुककर बच्चों से सवाल पूछकर शैक्षिक स्तर का पता लगाना होता है। सह समन्वयक जैसे ही अपनी रिपोर्ट अपलोड करते है वैसे ही उसकी मानीटिंरग बेसिक शिक्षा निदेशालय में शुरु हो जाती है।लेकिन निदेशालय की मानीटरिंग में यह तथ्य सामने आया है कि जिले के रानीपुर, कोपागंज और फतेहपुर मंडाव ब्लाकों के सह समन्वयकों की ओर से निर्धारित मानदंडों का पालन नहीं किया गया । इन तीनों सह समन्वयकों ने कक्षाओं में पहुंचकर अत्यंत ही कम समय में शैक्षिक गुणवत्ता का आंकलन करने की खानापूरी करके रिपोर्ट अपलोड कर दिया। उधर इनकी रिपोर्ट अपलोड होते ही निदेशालय ने इन कमियों को पकड़ लिया और बीएसए को इन सह समन्वयकों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। बीएसए ने शुक्रवार को फतेहपुर मंडाव शिक्षा क्षेत्र के संजीव कुमार सिंह, रानीपुर के स्वामीनाथ चौहान तथा कोपागंज के ब्लाक सह समन्व्यक प्रवीण राय को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।
इस बाबत बीएसए ओपी त्रिपाठी ने बताया कि इनके द्वारा विद्यालयों के अनुश्रवण एवं निरीक्षण के दौरान निर्धारित समय से कम समय दिया था। इसके चलते बेसिक शिक्षा निदेशक के निर्देश के अनुपालन में इनके विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
इस बाबत बीएसए ओपी त्रिपाठी ने बताया कि इनके द्वारा विद्यालयों के अनुश्रवण एवं निरीक्षण के दौरान निर्धारित समय से कम समय दिया था। इसके चलते बेसिक शिक्षा निदेशक के निर्देश के अनुपालन में इनके विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन