फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   नर्सिंग प्रशिक्षुओं को पढाया अनुशासन सेवा-भाव एवं जिम्मेदारी का पाठ

नर्सिंग प्रशिक्षुओं को पढाया अनुशासन सेवा-भाव एवं जिम्मेदारी का पाठ

Fri, 31 May 2019 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
नर्सिंग प्रशिक्षुओं को पढाया  अनुशासन सेवा-भाव एवं जिम्मेदारी का पाठ
नगर के सहादतपुरा स्थित प्रकाश नर्सिंग स्कूल के सभागार मे गुरुवार को ‘अभिव्यक्ति 2019 शपथ ग्रहण’ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान नर्सिंग प्रशिुओं को अनुशासन और सेवाभाव की जिम्म्ेदारी का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम मे प्रशिक्षुओं ने शिक्षा के महत्व को बताने के लिए एकांकी के माध्यम से अनपढ़-बहु का मंचन किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने जनसंख्या नियंत्रण, दहेज-प्रथा आदि अन्य सामाजिक बुराईयों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि आज समाज में लड़कियों को आगे बढने के लिए यह संस्थान कार्य कर रहा है, यह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने नर्सिंग प्रशिक्षुओं को अनुशासन सेवा-भाव एवं जिम्मेदारी का पाठ पढाया। संस्था के डायरेक्टर मनीष राय ने नर्सिंग प्रशिक्षुओं को अपनी जवाबदेही के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि सेवा से बढ़कर दुनिया मे कोई भी कार्य नहीं। प्रधानाचार्य विपिन विजय ने आगत अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रेजामोल, अर्चना,नीलिमा, रिंका, रेनू, स्नेहलता, मनस्वी, शिप्रा, रोहित, रितेश, पीयूष, संजय आदि का विशेष रूप से योगदान रहा। इस दौरान भाजपा नेता अशोक सिंह, गणेश सिंह, सत्यमित्र सिंह, संजय पांडेय, मनोज राय, बापू इंटर कालेज के प्रधानाचार्य उपेंद्र राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed