फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   137 दिन से जारी धरना स्थगित

137 दिन से जारी धरना स्थगित

Tue, 12 Mar 2019 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
137 दिन से जारी धरना स्थगित
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति और प्रगतिशील व्यापार मंडल के नेतृत्व में बढुआ गोदाम बाजार में मुआवजा की मांग को लेकर चल रहा धरना सोमवार को 137 वें दिन भी जारी रहा। धरने के दौरान हुई बैठक में धरनारत लोगों ने कहा कि नवागत जिलाधिकारी ने बढुआ गोदाम के व्यापारियों और किसानों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। ऐसे में इस धरने को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बताते चले फोर लेन सड़क के निर्माण में बढुआ गोदाम के दुकानदारों और क्षेत्र के किसानों की जमीनें अधिग्रहित तो की गई। लेकिन उन्हे अपेक्षित मुआवजा नहीं दिया गया। इसको लेकर बीते चार माह से धरना चल रहा है। किसान सभा के कार्यकारणी सदस्य विरेंद्र कुमार ने बताया कि नवागत डीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ किसानों और व्यापारियों के संग बैठक कर सभी के बातों को सुना। इस दौरान डीएम ने इस संबंध में एक नई अधिसूचना जारी करने का आदेश एनएचआई को दिया। बोले इस नोटिफिकेशन के बाद किसानों व्यापारियों की शिकायत आने पर उसका समाधान कर दिया जाएगा। डीएम के इस आश्वासन पर कमेटी ने तय किया कि डीएम के आश्वासन और चुनाव आचार संहिता को देखते हुए हम लोग इस समय इस आंदोलन को स्थगित करेंगे। बैठक में किसान सभा की राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य अर्चना उपाध्याय, विरेंद्र कुमार, अखिलानंद पांडे, विनोद सिंह, मास्टर राधेश्याम यादव, टेल्हूराम, शिवमूरत गुप्ता, बसंत कुमार, राम अधीन यादव, अवधेश गुप्ता, रामप्रवेश, राम अवध, मुरली गुप्ता, जमुना गुप्ता, जंग बहादुर गुप्ता, विजय गुप्ता, स्वामीनाथ ,शिव शंकर, राम बचन, सुरेंद्र, बालेश्वर, धर्मेंद्र, धीरज, राज जैन, कमला यादव, श्रीराम यादव आदि लोग उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed