{"_id":"5c436b57bdec22738e369f6b","slug":"151547922263-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस में जारी रहा कब्रिस्तान का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस में जारी रहा कब्रिस्तान का मुद्दा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चिरैयाकोट। स्थानीय थाने में शनिवार के दिन समाधान दिवस का आयोजन तहसीलदार मुहम्मदाबाद गोहना चंद्रभूषण प्रताप की अध्यक्षता में किया गया। इसमें मात्र रायपुर पलिया में स्थित एक कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा करने का प्रार्थनापत्र दिया गया। इसी मुद्दे को लेकर पूरे दिन अधिकारी उलझे रहे। अंत में शाम चार बजे मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने लेखपाल, कानूनगो व पुलिस के साथ जमीन का निरीक्षण किया। इस मुद्दे में एक पक्ष के आदिल पुत्र हुसेन का कहना था कि जिस जमीन पर बाउंड्रीवाल निर्मित की जा रही है, उसमें सरकारी स्कूल के नाम, कब्रिस्तान, ताना बाना, आबादी और कुछ भाग ऊसर की जमीन है जो एक ही स्थान पर है। शिकायत की गई कि इन सभी गाटों पर दीवार निर्मित की जा रही है। दूसरे पक्ष के सदन पुत्र नरेश का कहना था कि कुछ गाटा संख्या मेरे नाम की जमीन है। सरकारी स्कूल के नाम कुछ जमीन आवंटित है लेकिन उस पर निजी विद्यालय चलाया जा रहा है, उसी में गांव के लोगों के लिए सार्वजनिक खेल की जमीन है, कुछ एक गाटा की जमीन पर होलिका दहन होता है। उसे दूसरे पक्ष के लोग पूरे जमीन को एक जमीन बताकर कब्जा कर रहे हैं। दोनों पक्ष की बातों को सुनने के बाद तहसीलदार ने कहा कि 132 लैंड की जमीन को निजी जमीन बनाने का किसी को अधिकार नही है। साथ ही सरकारी स्कूल के नाम की जमीन पर निजी स्कूल चल रहा है, उसकी पैमाइश करके हटाया जाएगा तथा अवैध रूप से दखल देने वाले के विरुद्ध कार्यवाई की जाएगी, उन्होंने कानूनगो लक्ष्मण राम, लेखपाल संजीव पांडेय, रामजन्म सिंह, चन्द्रमरी, रघुनाथ, रमाकर सिंह, अविनाश, सर्वेश सिंह आदि के साथ थाने की पुलिस मौके पर शाम चार बजे पहुंचकर जमीन का निरीक्षण किया।
बता दें कि तहसील मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के रायपुर पलिया में होलिका दहन, कब्रिस्तान, तानाबाना, खेल का मैदान की जमीन एक दूसरे से सटी हुई है। जिस पर एक विशेष समुदाय के लोगों द्वारा पूरी जमीन अपनी बताकर 8 जनवरी को चहारदीवारी खड़ी की जा रही थी, इसका दूसरे समुदाय ने विरोध किया था जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चार लोगों का शांति भंग में चालान किया था। यही मुद्दा समाधान दिवस में गर्म रहा।
बता दें कि तहसील मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के रायपुर पलिया में होलिका दहन, कब्रिस्तान, तानाबाना, खेल का मैदान की जमीन एक दूसरे से सटी हुई है। जिस पर एक विशेष समुदाय के लोगों द्वारा पूरी जमीन अपनी बताकर 8 जनवरी को चहारदीवारी खड़ी की जा रही थी, इसका दूसरे समुदाय ने विरोध किया था जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चार लोगों का शांति भंग में चालान किया था। यही मुद्दा समाधान दिवस में गर्म रहा।
विज्ञापन