{"_id":"5bad278c867a557f6d0b0513","slug":"151538074508-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर बह रहा है हजारों लीटर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर बह रहा है हजारों लीटर पानी
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन तहसील के दुबारी ग्रामसभा में जलनिगम द्वारा पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाई गई पेयजल आपूर्ति के क्षतिग्रस्त पाइन लाइन से पिछले 15 दिनों से सैकड़ों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को दुरस्त न कराने से जहां सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है, वहीं लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
बताते चले कि दुबारी ग्राम सभा में 350 उपभोक्ताओं को जलनिगम विभाग द्वारा पाइपलाइन से पेयजल आपूर्ति की जाती है। लेकिन विगत 15 दिनों से क्षतिग्रस्त पाइप लाइन के चलते रोजाना सैकड़ों लीटर पानी सड़कों पर बह रहा है। पानी के सड़कों पर बहने से जहां जलभराव से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता गोपाल पटेल, रामबदन मौर्या,वीरेंद्र मौर्या, राजेंद्र सैनी, शिवानंद यादव, त्रिवेणी ठाकुर, मन्नू ठाकूर, देवनाथ पासवन आदि ने बताया कि कई बार इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर चुके है। बावजूद लीकेज की समस्या को दुरस्त नहीं कराया जा रहा है। इस बावत जेई हर्षित बरनवाल का कहना है कि समस्या उनकी संज्ञान में है। जल्द ही इसका निस्तारण कर दिया जाएगा।