{"_id":"5b9d51fe867a557ec86ba08c","slug":"151537036798-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचार्य के आश्वासन पर समाप्त हुआ छात्रों का भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचार्य के आश्वासन पर समाप्त हुआ छात्रों का भूख हड़ताल
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मऊ। नगर स्थित डीसीएसके पीजी कॉलेज में विभिन्न मांगों को लेकर छात्र नेता शुक्रवार को अनिश्वितकालीन भूख हड़ताल शुरू किया था। जहां देर राम समाजवादी छात्र सभा ने पहुंचकर भूख हड़ताल का समर्थन दिया। शनिवार को छात्रों के भूख हड़ताल को देखते हुए कॉलेज प्राचार्य डा. एके मिश्रा ने छात्रों की सभी मांगों को जल्द निस्तारित करने का आश्वासन देते हुए छात्र नेता नीलेश सिंह और सुधांशु सिंह को जूस पिलाकर आमरण अनशन समाप्त कराया। छात्र चुनाव की तिथि शीघ्र घोषित करने, सालों से बंद जनरेटर को चालू कराने की मांग कर रहे थे। नीलेश सिंह और सुधांशु सिंह को प्राचार्य द्वारा जूस पिलाकर अनशन समाप्त कर उनकी मांगों को मान लिया गया। इस मौके पर समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय, शिवम सिंह, शशिराज यादव, अनुराग दुबे, गौरव पांडेय, चंदन साहनी, अमन यादव सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।