फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी कोतवाली पहुंचकर कीं हंगामा

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी कोतवाली पहुंचकर कीं हंगामा

Wed, 22 Nov 2017 11:56 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी कोतवाली पहुंचकर कीं हंगामा
मुहम्मदाबाद गोहना(मऊ)। कोतवाली के कस्बा चौकी इंचार्ज द्वारा आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष के नाबालिग पुत्र को मंगलवार की सुबह घर से उठाकर थाने में बैठाए जाने के बाद सैकड़ों की संख्या में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी कोतवाली पहुंचकर हंगामा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस पर बिना कारण के नाबालिग को कोतवाली में बैठाए जाने का आरोप लगाया। आंदोलित आंगननबड़ी कार्यकर्ताओं ने दरोगा के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। बाद में पुलिस द्वारा बच्चे को छोड़े जाने पर धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ब्लाक मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ द्वारा काम बंद कलमबंद अनिश्चित कालीन हड़ताल प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देशन में 31वेें दिन भी जारी रहा। संघ की जिलाध्यक्ष शैल कुमारी सिंह ने बताया कि उनकी मोबाइल पर कोतवाली से धमकी दी जा रही थी, कि देखते हैं आप नौकरी कैसे करती हैं आपका जीवन बर्बाद कर देंगे । बताया कि पूरी रात घर के बाहर पुलिस की गाड़ी खड़ी थी। आरोप लगाया कि मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस हमारे घर से हमारे बीमार बच्चे को जो अभी नाबालिग है थाने में लाकर जमीन पर बैठा दिया। इस बात की जानकारी होने पर मुहम्मदाबाद गोहना परियोजना कार्यालय पर मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ती नारेबाजी करते हुए थाने आई और धरना पर बैठ गई।। कार्यकर्ती पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। मांग किया कि तब तक हम आंगनबाड़ी बहने थाने से जाने वाले नहीं हैं ।
विज्ञापन

प्रांतीय उपाध्यक्ष किताबुनिशा ने कहा कि प्रदेश की हिटलरशाही योगी सरकार पुलिस प्रशासन द्वारा हम लोगों के परिवार को प्रताड़ित कर बिना किसी जुर्म के थाने में लाया जा रहा है, ताकि हम लोग इन पुलिस विभाग से डर कर अपना धरना प्रदर्शन खत्म कर दें। लेकिन पुलिस प्रशासन को यह नहीं पता कि हम महिला जरूर हैं, लेकिन कमजोर नहीं है। हम अपने हक के लिए जेल जाने के लिए भी तैयार हैं । जिला मंत्री बीना राय ने कहा कि आरोपी दरोगा के विरुद्ध जब तक पुलिस विभाग कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेगा। तब तक हम लोग थाने में धरना प्रदर्शन करेंगे। शैलकुमारी सिंह, इशरत जहां, माधुरी गिरी, प्रमिला देवी ,सुधा राय ,गायत्री देवी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रही। क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री माननीय योगी जी के मऊ कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकरतीयो द्वारा हंगामा किए जाने की सूचना पर जिलाध्यक्ष को बुलाया जा रहा था लेकिन वह नही आ रही थी। बच्चे को पकड़कर नहीं लाया गया था । आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed