फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   नकब लगाकर चोरों ने उड़ाया एक लाख का जेवर व सामान

नकब लगाकर चोरों ने उड़ाया एक लाख का जेवर व सामान

Sun, 27 Aug 2017 11:28 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
नकब लगाकर चोरों ने उड़ाया एक लाख का जेवर व सामान
बोझी बाजार। घोसी कोतवाली क्षेत्र के पलिया महमूदपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के मकान में शनिवार की रात नकब लगाकर चोर अंदर रखा करीब एक लाख रुपये मूल्य का आभूषण और कीमती सामान चुरा ले गए। पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी रविवार की सुबह हुई। परिवारीजन ने इसकी सूचना पुलिस को दिया।
विज्ञापन

पलिया महमूदपुर गांव निवासी पीड़ित गृह स्वामी रमाशंकर मौर्य ने बताया कि नित्य की भांति उनके परिवार के सदस्य देर रात 11 बजे के करीब खाना आदि खाकर सोए। इसके बाद चोर 12 से दो के बीच चोरों ने उनके घर में नकब लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान चोर घर में रखा करीब एक लाख रुपये मूल्य का आभूषण, कीमती सामान आदि चुरा ले गए। पीड़ित परिवार को इस घटना की जानकारी रविवार की सुबह सो कर उठने पर हुई। घर की दशा और खुली नकब को देख परिवार के सदस्य अवाक रह गए। इस दौरान पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना करने के बाद पीड़ित से तहरीर लेकर वापस हो गई। गांव में हुई चोरी की घटना से लोग काफी भयभीत हैं। बताते चले रमाशंकर का मकान पक्का है। लेकिन नींव गारे की जोड़ई की होने का लाभ चोरों ने उठाया। साथ ही नकब लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दे डाले। समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। जबकि पीड़ित ने अज्ञात चोरों को आरोपित करते हुए पुलिस को तहरीर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed