फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   15 thousand students, 22 examination centers will

15 हजार छात्र 22 केंद्रों पर देंगे परीक्षा

Sun, 10 Apr 2016 12:02 AM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Sun, 10 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
मदरसा शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं इस वर्ष जिले के अनुदानित कालेजों पर होंगी। कुल 15 हजार तीन सौ आठ छात्रों की परीक्षा के लिए 22 एडेड कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन्हीं कालेजों के प्रधानाचार्यों को केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन



जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से सभी केंद्रों पर एक एक सहायक केंद्र व्यवस्थापक भेजे जाएंगे। ये परीक्षाएं 11 अप्रैल से शुरु होकर 26 अप्रैल तक चलेंगी। विभाग ने नकल विहीन परीक्षा  के लिए सारी तैयारियां पूरी कर लिया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर कापियां भेज दी गई हैं।  
विज्ञापन



पेपर परीक्षा की  तिथि से एक दिन पूर्व केंद्रों पर भेजे जाएंगे। पहली बार मदरसा बोर्ड की उर्दू और अरवी  फारसी की परीक्षाएं मदरसों से बाहर सरकारी कालेजों में कराई जा रही हैं। मरदसा प्रबंधकों ने इसका विरोध किया था लेकिन शासन ने मदरसा प्रबंधकों की दलीलों को खारिज करते हुए मदरसा परीक्षाओं में सुधार के दृष्टिकोण से एडेड कालेजों में ही परीक्षा कराने का निर्णय लिया । 
विज्ञापन
विज्ञापन



परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की ड्युटी का दायित्व परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 503 अध्यापकों को दिया गया है।इनमें पुरुषों की संख्या 240 और महिला टीचरों की संख्या 263 है। मदरसा बोर्ड से पंजीकृत कुल 15308 परीक्षार्थियों में से छात्रों की संख्या 50.20 प्रतिशत है जबकि छात्राओं की संख्या 49.80 प्रतिशत है। । 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed