{"_id":"67d1d74d2879a18890012087","slug":"149-lakh-pm-ujjwala-beneficiaries-got-subsidy-on-holi-mau-news-c-295-1-svns1028-125234-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: होली पर 1.49 लाख पीएम उज्ज्वला लाभार्थियों को मिली सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: होली पर 1.49 लाख पीएम उज्ज्वला लाभार्थियों को मिली सब्सिडी
विज्ञापन
मऊ। होली पर सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1890 करोड़ की धनराशि से जिले के 1.49 लाख सहित प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गैस सिलिंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण बटन दबाकर किया।
कार्यक्रम के सजीव प्रसारण का आयोजन जनपद स्तर पर विधायक मधुबन रामविलास चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम सहित अन्य संबंधित अधिकारियों, कर्मचारी सहित लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना गया। इसके बाद विधायक मधुबन और जिलाधिकारी ने तारा देवी पत्नी दारा चौहान, सुशीला देवी पत्नी रामचंद्र, नजीबुन निशा पत्नी लालू, हसीना पत्नी मुंशी, किरन देवी पत्नी विक्की भाररी आदि को गैस सिलिंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण किया।
इसके अलावा जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम, कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा 100 से अधिक पात्र लाभार्थियों को सिलिंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण किया गया। मधुबन विधायक रामविलास चौहान ने कहा कि भाजपा की सरकार जब से देश में आई है प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लगातार पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।