{"_id":"5f5d0a8d8ebc3e98496919df","slug":"1458-examinees-left-polytechnic-entrance-exam-mau-news-vns546920813","type":"story","status":"publish","title_hn":"1458 परीक्षार्थियों ने छोड़ी पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1458 परीक्षार्थियों ने छोड़ी पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। प्राविधिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश की तरफ से जिले के राजकीय तथा निजी पालीटेक्निक संस्थाओं में चल रहे विभिन्न डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों तथा फार्मेसी में प्रवेश के लिए शनिवार को 14 परीक्षा केंद्रों पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। प्रवेश परीक्षा की दोनों पालियों पंजीकृत 6058 के सापेक्ष 4600 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों पर गेट पर ही परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग कर परीक्षा कक्ष भेजा गया।
जिले में पालीटक्निक प्रवेश परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए नगर के डीसीएसके पीजी कालेज, सोनीधापा इंटर कालेज, जीवन राम इंटर कालेज, सरस्वती उमा विद्यालय सुल्तानपुर,तालीमुद्दीन इंटर कालेज, एएल नोमानी इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, डीएवी बालिका इंटर कालेज, मुस्लिम इंटर कालेज, राजीव गांधी पीजी कालेज, लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल सहित 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रवेश परीक्षा में 6058पंजीकृत थे। जिसमें परीक्षा मेें 4600 परीक्षार्थी शामिल हुए।
परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए पालीटेक्निक की तरफ से तीन जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही प्रशासन की तरफ से तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेटों ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर जायजा लेते रहे। इसके साथ ही प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल कीतैनाती की गई थी। परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग कर परीक्षा कक्ष भेजा गया।
विज्ञापन
राजकीय पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने कई परीक्षा केेंद्रों का निरीक्षण किया। बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। परीक्षा के बाद परीक्षा देकर आए परीक्षार्थियों में उत्साह का माहौल रहा। पिपरीडीह क्षेत्र के संजीव कुमार, प्रिंस कुमार का कहना था कि पेपर अच्छा हुआ है। सलेक्शन होने की पूरी उम्मीद है। छात्रा पिंकी सिंह, संगीता यादव का कहना था कि गणित के प्रश्न कठिन रहे।