फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   निरोगी बनने के लिएृ दिनचर्या में योग को करे शामिल: एएसपी

निरोगी बनने के लिएृ दिनचर्या में योग को करे शामिल: एएसपी

Mon, 01 Apr 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
निरोगी बनने के लिएृ दिनचर्या में योग को करे शामिल: एएसपी
पंतजलि युवा भारत, योग वेलनेस सेंटर, राजकीय यूनानी चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में मुहम्मदपुर झझवा में चल रहे पांच दिवसीय योग शिविर का समापन सोमवार को हुआ। शिविर के अंतिम दिन योगाचार्य राजन वैदिक ने लोगों को योग के विभिन्न आयामों की जानकारी देने के साथ विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। सोमवार को शिविर के अंतिम दिन योगसत्र के बाद वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के सभी लोगों ने आहुतियां डाली। इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र श्रीवास्तव ने युवाओं को प्रोत्साहित किया। कहा कि नियमित योग करने से विभिन्न बीमारियों से बचाव होता है। जिला क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा ने कहा कि ने युवाओं को अपने जीवन शैली में योग को शामिल करने की बात कही। इसीक्रम में युवा भारत उत्तर प्रदेश यूपी पूर्व के सह राज्य प्रभारी बृज मोहन ने योग को अपने दिनचार्या में शामिल करने की बात कही। इससे पहले योगाचार्य राजन वैदिक ने योगसाधकों को योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। इस मौके पर शिविर के आ योजक प्रवीण श्रीवास्तव, विकल्प त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed