{"_id":"5bf04e29bdec2269612ad79c","slug":"141542475305-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नगर के चंद्रा पब्लिक स्कूल में चल रहे दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कॉलेज की निर्देशिका डॉ. सुनीता पाल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता में वॉलीबाल सीनियर बालक वर्ग यलो हाउस, बैडमिंटन जूनियर बालक वर्ग में यलो हाउस के निलेश कुमार यादव, बैडमिंटन जूनियर बालिका वर्ग में ग्रीन हाउस की यंतिशा पाल, खो-खो सब जूनियर बालिका वर्ग में यलो हाउस, बैडमिंटन सीनियर बालिका वर्ग में रेड हाउस की अंजना के पीटर, खो खो सीनियर बालिका वर्ग में रेड हाउस, टग ऑफ बार सीनियर बालिका वर्ग में रेड हाउस, कबड्डी सीनियर बालक वर्ग में ब्लू हाउस, सब जूनियर बालक वर्ग कबड्डी में यलो हाउस प्रथम स्थान प्राप्त किया। संपूर्ण प्रतियोगिता में यलो हाउस 461 अंक के साथ प्रथम, रेड हाउस 392 अंक के साथ द्वितीय तथा ब्लू हाउस 334 अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे।
इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता पाल ने कहा कि खेल की चुनौतियों का सामना करना हमें जीवन की चुनौतियों के निपटने के साथ-साथ इस प्रतियोगी संसार में जीवित रहना सिखाता है। विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट विजय बहादुर पाल ने कहा कि सफलता पाने के लिए वे पूरे जीवन भर बहुत ही अनुशासित रहते हैं और समय पर तैयार होते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य केसी पीटर ने कहा कि खेल क्रियाओं में भाग लेने वाले व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक विकास दूसरों से अच्छा होता है। यह हमारे व्यक्तित्व, आत्मविश्वास के स्तर में विकास और शारीरिक व मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। इस अवसर पर विद्यालय के को-ऑर्डिनेटर कंचन सिंह, शिल्पा पॉल, रामजी यादव, भानू प्रताप सिंह, अमीर चंद भारद्वाज आदि शामिल रहे। संचालन अमन सिंह ने किया।