फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आशा कार्यकर्ताओं का जारी रहा विरोध प्रदर्शन

आशा कार्यकर्ताओं का जारी रहा विरोध प्रदर्शन

Tue, 29 May 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ताओं का जारी रहा विरोध प्रदर्शन
मऊ। जिले के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों के अभद्र व्यवहार के विरोध सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर आल इंडिया आशा बहू कार्यकत्री कल्याण सेवा समिति का विरोध प्रदर्शन सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। समिति की जिलाध्यक्ष संध्या राय ने कहा कि पिछले तीन दिनों इस भीषण गर्मी में अपनी मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता विरोध जता रही है। शीघ्र ही मांगों पर विचार न होने पर पीएचसी और सीएचसी पर बेमियादी हड़ताल की चेतावनी दी। बता दें आशा कार्यकर्ता दोहरीघाट में पदस्थ कर्मचारी राहुल नायक द्वारा अभ्रदता करने पर कार्रवाई करने के साथ आशा कार्यकर्ताओं के वेतन बढ़ोत्तरी और सीएचसी और पीएचसी में कार्यकर्ताओं के लिए अलग से कक्ष बनाने की मांग की जा रही है। इस दौरान ज्ञानमती देवी, मंतादेवी, निरूपमा सिंह, प्रेमशीला सिंह, प्रमिला, रेखा, उर्मिला राय, मीरा श्रीवास्तव और गीता देवी आदि कार्यकर्ता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed