{"_id":"5a959ffd4f1c1b8e328b47bf","slug":"141519755261-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के मामले में फरार चल रहा आरोपी धराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के मामले में फरार चल रहा आरोपी धराया
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन। थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में विगत दिनों हत्या के मामले में फरार तीन आरोपियों में से एक आरोपी को पुलिस ने मंगलवार की दोपहर एक बजे दुबारी मोड़ से पकड़ा गया। आरोपी जिले से फरार होने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा था।
धरमपुर टांड़ी निवासी अंताचंद चौहान को 13 फरवरी की शाम गांव के शिवकुमार चौहान, राजकुमार, मुखलाल और अनिल जमीन विवाद को लेकर लाठी डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे अंताचंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के लड़के की तहरीर पर चारों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें शिवकुमार को पुलिस ने दो दिन बाद ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि तीन आरोपी फरार हो गए। जिसमें एक आरोपी अनिल चौहान को पुलिस ने मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर मंगलवार को दुबारी मोड़ से धर दबोचा।