{"_id":"5a58f4b34f1c1be1408b4711","slug":"141515779251-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में चलाया जा रहा हैं सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में चलाया जा रहा हैं सफाई अभियान
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
कोपागंज(मऊ)। स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में अव्वल आने और स्वच्छ भारत अभियान को गति देने के लिए रात्रि कालीन सफाई अभियान नगर पंचायत कोपागंज में चलाया जा रहा है। नगर पंचायत की ओर से इस प्रयास के तहत सुबह और शाम को कचरा वाहन बाजारों, मोहल्ले और गलियों में जाकर कचरा संग्रहण का कार्य कर रहे हैं। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं।
नगरपंचायत अध्यक्ष शबनम हेलाल ने बताया कि रात्रिकालीन सफाई अभियान के तहत क्षेत्र के बाजार, राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों किनारों, भातकोल मोड़ से अस्पताल तक साफ सफाई का कार्य किया जा रहा हैं। साथ ही स्वच्छता टीम के सदस्यों द्वारा घरों से निकलने वाले कचरे को सड़कों, नालियों में न डालने खुले में शौच ना करें, पॉलीथिन का उपयोग न करने के साथ, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं डालने के लिए प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा हैं।