{"_id":"5a15c3974f1c1b686a8b4fa3","slug":"141511375767-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिस्ट्रिक बार एसेसिएशन की चुनाव की तिथि घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिस्ट्रिक बार एसेसिएशन की चुनाव की तिथि घोषित
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन की बैठक बुधवार को संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। बैठक में वर्षभर का आय व्यय प्रस्तुत किया गया। अध्यक्ष की अनुमति से मंत्री उपेंद्रनाथ चौहान ने कार्यवृत्त रखा। संस्था के कोषाध्यक्ष राधेश्याम ने आय व्यय प्रस्तुत किया। इसके बाद नवीन सत्र की कार्यकारिणी के लिए निर्वाचन का प्रस्ताव कार्यकारिणी द्वारा किया गया।
नवीन एल्डर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य मो. असलम, दूधनाथ यादव, नजमूल एकबाल, जवाहर लाल पांडेय, झारखंडेय प्रसाद गुप्ता का परिचय नवगठित सत्र 2017-18 की सामान्य सभा से कराया गया। झारखंडेय प्रसाद गुप्ता ने निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि नामांकन 2 दिसंबर से 4 दिसंबर तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक, नामांकन पत्रो की जांच 5 दिसंबर को 11 से 12 बजे तक तथा नाम वापसी 5 दिसंबर को ही दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक होगी। निर्वाचन की स्थिति में संस्था के कार्यकारिणी पदों का निर्वाचन 13 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पुस्तकालय भवन में होगा। मतगणना एवं परिणाम की घोषणा भी 13 दिसंबर को ही की जाएगी। निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 16 दिसंबर को कराया जाएगा। बैठक के अंत में संस्था के अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने सबके प्रति आभार प्रकट किया।