फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   रास्ते पर अतिक्रमण

रास्ते पर अतिक्रमण

Sun, 22 Oct 2017 10:30 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
रास्ते पर अतिक्रमण
दुबारी । क्षेत्र के अम्मा भेलऊर के देवसीपुर से तालरतोय तक जाने वाले कच्चे मार्ग पर भूमि माफियाओं ने अवैध कब्जा कर लिया है। इसके चलते 40और 20 कड़ी चौड़ा मार्ग कहीं कहीं पांच कड़ी तक सिमट गया है। गांव वालों की शिकायत पर जून माह में सीमांकन कराया गया था। लेकिन फिर भी दबंग मार्ग की जमीन को जोतकर फसल काट रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या तब उत्पन्न होती है जब खेतों में फसल उग जाती है, और फसल बड़ी होने पर ट्रैक्टर टाली से गन्ना आदि वगैरह ले जाते समय फसल नुकसान होती है, इससे आए दिन विवाद होता रहता है। इस समस्या के निदान के लिए ग्रामीणों द्वारा कई बार तहसील दिवस पर शिकायत पत्र दिया गया है लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ । यह स्थिति तब है जब मुख्यमंत्री का अति शीर्ष प्राथमिकता वाला एंटी भू माफिया अभियान चल रहा है। इस संबंध में राजेश साहनी ,सनेही साहनी ,मनेही साहनी और वकील साहनी आदि ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। इस बाबत उपजिलाधिकारी एसएन मिश्र का कहना है कि शिकायत मिलने पर चकमार्ग की पैमाईश कराकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा और अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध् प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed