फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आए दिन टूटकर गिर रहे जर्जर हो चुके बिजली के तार

आए दिन टूटकर गिर रहे जर्जर हो चुके बिजली के तार

Fri, 17 May 2019 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
आए दिन टूटकर गिर रहे जर्जर हो चुके बिजली के तार
ब्लाक में बिजली आपूर्ति के लिए लगाई गई तार जर्जर होने से आए दिन टूटकर गिर रहे हैं। बिजली के तारों के टूटकर गिरने से घंटों बिजली आपूर्ति ठप हो जा रही है। जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तारों को मेंटेनेंस करने की मांग को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैैं, बावजूद जर्जर तारों को ना तो बदला जा रहा है ना ही मरम्मत कराया जा रहा है।
विज्ञापन

परदहा ब्लाक क्षेत्र के बख्तावरगंज स्थित विद्युत उपकेंद्र से रानीपुर ब्लाक के अमारी, कसारी, कासिमपुर, खुुरहट, रैनी, बख्तावरगंज, भूपतनगर, सनेगपुर, कासिमपुर सहित 20 गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। बिजली आपूर्ति के लिए लगाए गए तार दशकों से मरम्मत न होने के चलते जर्जर हो चुके हैं, इससे तेज हवा चलने पर आए दिन टूट जा रहे हैं। इससे कई घंटों बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को भीषण गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जर्जर तारों को बदलने की मांग को लेकर स्थानीय निवासी नवीन, कमलेश, अशोक, प्रेमनाथ, रामप्रवेेश आदि ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। बावजूद जर्जर तारों का न तो मरम्मत कराया जा रहा है न ही इसे बदला जा रहा है। लोगों ने चेताया कि जल्द ही समस्या का निस्तारण न होने पर प्रदर्शन करने को बाध्य होना पड़ेेगा। इस बाबत अवर अभियंता विवेक खरवार का कहना है कि जर्जर तारों को बदलने का प्रस्ताव बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजा जा चुका है। बजट स्वीकृत होने के बाद तारों को बदलने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed