फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ग्रामीणों का बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन

ग्रामीणों का बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन

Mon, 08 Oct 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों का बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन
स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के उसुरी पिपरा क्षेत्र के लोगों ने उसरी पिपरा को कटघरा महलू विद्युत उपकेंद्र से जोड़ने की मांग को लेकर उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उसुरी पीपरा को कटघरा महलू विद्युत उपकेंद्र से जोड़ने के लिए कई बार ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। प्रदर्शनकारियों का यह भी कहना था कि एक दशक पूर्व मधुबन कस्बा को रौजा विद्युत उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति की जाती थी लेकिन कटघरा महलू विद्युत उपकेंद्र की स्थापना के बाद नगर पंचायत के सभी वार्डो को रौजा विद्युत उपकेंद्र से हटा कर कटघरा महलू विद्युत उपकेंद्र से जोड़ दिया गया लेकिन नगर पंचायत मधुबन के उसुरी पिपरा वार्ड को दूसरे फीडर से जोड़ दिया गया है। यहां के लोगों को कामर्शियल बिल अदा करना पड़ रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अखिलेश सिंह राठौर, इस्लाम अहमद ,सत्यम मौर्य, नुसरत, मंटू, मंगल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed