{"_id":"59fb56b04f1c1bda538ba737","slug":"131509643952-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठवीं निकाय के लिए होगा अदरी में चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठवीं निकाय के लिए होगा अदरी में चुनाव
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदारा(मऊ)। अल्पसंख्यक बाहुल्य अदरी नगर पंचायत के लोग छठवीं निकाय के लिए इस बार मतदान करेंगे। पहले की तुलना में इस बार के चुनाव में लोग ज्यादा दिलचस्पी ले रहें हैं। समय करीब आने के साथ नगर पंचायत क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां भी तेज हो गई है। बताते चलें कि 11 वार्डो वाली अदरी नगर पंचायत अल्पसंख्यक बाहुल्य है। यहां की कुल आबादी 20 हजार के करीब है तथा मतदाताओं की संख्या 10 हजार 411 है। नगर पंचायत अदरी में पहला निकाय चुनाव वर्ष 1988 में हुआ था। इस दौरान लोकदल प्रत्याशी अंसरारूल अंसारी नगर पंचायत अदरी के पहले अध्यक्ष चुने गए थे। इस तरह से इस बार यहां छठवां निकाय चुनाव होगा। नगर निकाय चुनाव के लिए सीटों के आरक्षण की सूची घोषित होते ही नगर पंचायत में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई। जहां पर भी तीन-चार व्यक्ति खड़े होते है, चुनावी चर्चा शुरू हो जाती है। वर्ष 1995 में हुए निकाय चुनाव में अदरी के मतदाताओं ने अंसरारुल अंसारी की पत्नी नाजमा खातून (सपा) को चेयरमैन चुना। वर्ष 2000 में तीसरे निकाय चुनाव में डाक्टर शाह फैसल (बसपा) को मौका मिला। वही चौथे चेयरमैन के लिए वर्ष 2006 में चुनाव कराया गया। इस दौरान राजकुमार जयसवाल (निर्दल) चुने गए। पांचवी नगर पंचायत चुनाव 2012 में भी नगरवासीयों नें दुबारा राजकुमार जयसवाल (निर्दल) को चुना। राजकुमार जयसवाल ने लगातार दूसरी बार अपनी जीत का परचम लहराया था। इस बार हैट्रिक लगाने की जुगत मे है। सीट पिछड़ी महिला होने से अपनी पत्नी संगीता जयसवाल को मैदान मे उतारा है। उनके लिए अन्य भी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है।
विज्ञापन