फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   शहर के कई मुहल्लों में डेंगू का असर

शहर के कई मुहल्लों में डेंगू का असर

Tue, 26 Sep 2017 11:39 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
शहर के कई मुहल्लों में डेंगू का असर
मऊ । शहर कोतवाली अंतर्गत मुहल्ला क्यारी टोला, भरहु का पूरा, शाही कटरा एवं पठान टोला में संक्रामण बीमारी फैल गई। बुखार से ग्रसित लोगों के प्लेटलेट्स डाउन होने से लोग डेंगू की चपेट में आने की आशंका से ग्रसित हो चले हैं। हालांकि सीएमओ ने डेंगू से ग्रसित होने से इंकार किया। बोले मौके पर डाक्टरों की टीम रवाना की गई है। मरीजों के सैंपल लेकर उसे वाराणसी जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा कई मुहल्ले में डायरिया संक्रमण का भी प्रकोप फैला है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के आधा दर्जन मुहल्लों में डेंगू बुखार फैलने की सूचना मिलने पर मंगलवार की शाम को स्वास्थ्य विभाग की टीम मुहल्लों में पहुंची। इस दौरान डाक्टरों की टीम दन मुहल्लों में पहुंचकर घर-घर जाकर मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। जांच में बुखार से ग्रसित लोगों के प्लेटलेट्स डाउन होने से लोग डेंगू से ग्रसित होने की आशंका से ग्रसित हो गए। लोगों का कहना है कि इन इलाकों में दिन भर सूअर घूमते रहते हैं। मेडिकल टीम पहुंचने के बाद नगर पालिका द्वारा भी छिड़काव किया गया।
विज्ञापन

बीमार पड़ने वालों में क्यारी टोला मुहल्ला निवासी जमील अहमद के तीन पुत्र लड़कों में एक को मलेरिया और दूसरे को डेंगू है, जबकि तीसरे की जांच होनी बाकी है। वहीं पूरा निजाम मुहल्ला निवासी कफीलुर्रहमान पुत्र महबूबुर्रहमान (82 ), क्यारी टोला मुहल्ला निवासी अवधेश 20 पुत्र सुबाष, दक्षिण टोला मुहल्ले के शमीम अहमद 45 पुत्र अलीमुल्लाह, मुहम्मद अनस(15 ) पुत्र मुफ्ती जावेद की जांच कराने पर उनके प्लेटिलेट डाऊन हो गया है। स्वास्थ्य टीम ने इनके खून का सेपल लेकर जांच के लिए वाराणसी भेजा है। पुरा निजाम मुहल्ला निवासी मुहम्मद अतहर(45) पुत्र मुहम्मद जकरिय, का भी खून डेंगू जांच के लिए भेजा गया। पुरा छंगा मुहल्ला निवासी निकहत परवीन (18)पुत्री फैजुर्रहमान को टाइफाईड, क्यारी टोला निवासी शकीला खातून(35)पत्नी शाहिद को टाइफाईड, क्यारी टोला निवासी तरन्नुम (28)पुत्री मुश्ताक अहमद का ब्लड डेंगू जांच को, पुरा निजाम निवासी नौशाद अहमद (35) पुत्र मुहम्मद रेयाज, क्यारी टोला मुहल्ले के जहां आरा (24) पुत्री नेसार अहमद, जमाल आशिक, आमिर (24) पुत्र स्व. इजहारूल हक, बीमार है। गंभीररुप से बीमार कई लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएमओ सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि डाक्टरों की टीम मुहल्लों में भेजी गई है। बोले जिनका प्लेटलेट्स ज्यादा गिरा मिला उसके खून का सेंपल लेकर उसे जांच के लिए वाराणसी भेजा गया है। सीएमओ ने बताया कि जिले में डेंगू जांच की कोई सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed