फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   एनपीए खाते वाले किसानों को अभी राहत नहीं

एनपीए खाते वाले किसानों को अभी राहत नहीं

Tue, 26 Sep 2017 11:43 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
एनपीए खाते वाले किसानों को अभी राहत नहीं
मऊ। सरकार की महत्वाकांक्षी ऋण मोचन योजना के तहत जिले के उन किसानों को अभी कोई राहत नहीं मिलने वाली है जिनके खातों का संचालन नियमित रूप से नहीं हो रहा था, जिसके चलते उन्हें एनपीए घोषित कर दिया गया है। इन खातों के बारे में सरकार के नुमाइंदे बैैंकों से वार्ता करेंगे, और उसके बाद लिए जाने वाले निर्णय के मुताबिक एनपीए खातों वाले किसानों के कर्जे माफ किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में कुल लगभग 15 हजार किसानों के खाते एनपीए चिह्नित किए गए हैं। प्रदेश में ऐसे खातों वाले किसानों की कुल संख्या 86 लाख चिह्नित की गई है। योजना के प्रथम चरण में जनपद के 4901 किसानों के कर्जे माफ किए जा चुके हैं। इन किसानों को तहसीलवार शिविर लगाकर ऋणमोचन प्रमाण पत्र दिए जा चुके हैं। द्वितीय चरण में लगभग नौ हजार किसानों का चयन किया गया है। नौ हजार में अधिकांश किसानों के खातों में मंगलवार को कर्जमाफी वाली धनराशि लखनऊ से प्रेषित कर दी गई। बचे हुए किसानों के बैंक खातों में अगले दो एक दिनों में कर्जमाफी की रकम शासन की ओर से आ जाएगी। लेकिन जिन किसानों के खाते एनपीए हो गए हैं , उन्हें अभी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। रिजर्व बैंक की गाइड लाइन के अनुसार ऐसे खाताधारक किसानों को योजना का लाभ दिया जाएगा लेकिन बैंकों से वार्ता के बाद इनके लिए कोई रास्ता निकाला जाएगा। इस बाबत अग्रणी बैंक प्रबंधक गिरीश चंद्रा कहते हैं कि एनपीए खातों वाले किसानों के बारे में अगले चरण में विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed