{"_id":"59c7ec644f1c1b1e688b6443","slug":"131506274404-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन करने का दिया अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन करने का दिया अल्टीमेटम
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। उत्तर प्रदेश राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को नगर के भीटी स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण मेें हुई। इसमें बाल विकास परियोजना अधिकारी फतहपुर मंडाव कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर चर्चा की गई। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन करने की रणनीति तय की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के मंडल अध्यक्ष सुदामा निराला ने कहा कि फतहपुर मंडाव बाल विकास परियोजना कार्यालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। वर्षो से आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्टेशनरी, कुर्सी, मेज सहित विभिन्न सामानों की आपूर्ति नहीं की जा रही है। बाल विकास परियोजना अधिकारी के भ्रष्टाचार में लिप्त रहने के मामले में प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार ज्ञापन भी सौंपा गया बावजूद मामले को लटका दिया गया है। समस्या का समाधान अविलंब नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। संगठन के जिलाध्यक्ष आशा यादव ने कहा कि लगातार तीन वर्षों से पुष्टाहार की ढुलाई का भुगतान तक नहीं किया जा सका है। दशहरा के मद्देनजर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा सहायिकाओं का बकाया मानदेय अविलंब भुगतान किया जाए। इस दौरान पुष्पा देवी, शकुंतला देवी, अनीता देवी, चंदा देवी आदि शामिल रहे।