{"_id":"5ca8ed0bbdec2217210e7844","slug":"13-kg-polythene-seized-in-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी में 13 किलो पॉलिथीन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी में 13 किलो पॉलिथीन जब्त
Sat, 06 Apr 2019 11:46 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Sat, 06 Apr 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
नगर के धोबिया इमली में पॉलिथीन की चेकिंग करते नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगने के बाद नगर सहित जिले में व्यापारियों द्वारा धड़ल्ले से प्रयोग किया जा रहा है। शनिवार को नगर पालिका की टीम ने इस पर लगाम लगाने के उदेश्य नगर के बाजारों में छापेमारी अभियान चलाया। अलग अलग जगहों से तीन दुकानदारों के पास से 10 किलो पॉलिथीन तथा 3 किलो थर्माकोल जब्त किया। तीनों दुकानदारों से 16 हजार रूपये जुर्माना के रूप में वसूल किया गया। अचानक इस छापेमारी से बाजार में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
शनिवार की शाम सफाई निरीक्षक नरेश कुमार तथा रमेश कुमार सहित अन्य नगर पालिका कर्मचारियों के एक दल ने नगर में प्रतिबंधित पॉलिथीन के प्रयोग की जानकारी मिलने पर धोबी इमलिया, पुरानी सब्जी मंडी तथा सदर चौक बाजार में छापेमारी की।
पुरानी सब्जी मंडी में 10 किलो पॉलिथीन मिलने पर व्यापारी अजय कुमार से 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। वहीं, टीम ने धोबी इमलिया से मुहम्मद अकरम के पास से तीन किलो पॉलिथीन मिलने पर 5 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। वहीं सदर चौक से दो किलो थर्माकोल मिलने पर व्यापारी केदारनाथ से एक हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। अचानक नगर पालिका द्वारा छापेमारी अभियान चलाने से नगर के बाजारों में यह सूचना फैल गई। इस दौरान कई व्यापारियों द्वारा कार्रवाई से बचने के लिए अपनी अपनी दुकानें भी बंद करते दिखाई दिए।