फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   13 cases came up in public hearing, one was resolved

Mau News: जनसुनवाई में 13 मामले आए, एक का निस्तारण

Tue, 11 Mar 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
13 cases came up in public hearing, one was resolved
मऊ। नगरवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए नगरपालिका के सभागार में सोमवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने नगरवासियों की शिकायत सुनीं। इस अवसर पर 13 आवेदन आए। यहां सिर्फ एक मामले का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

शेष मामलों को सबंधित विभाग के अधिकारियोें को अग्रसारित कर दिया। नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शासन ने ‘संभव कार्यक्रम’ के तहत जनसुनवाई की व्यवस्था की है जिसके तहत पूरे प्रदेश में प्रत्येक सोमवार को नगर निकायों में जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार फरियादियों की समस्या सुनी। इस मौके पर जलनिकासी, पेयजल, सफाई, स्ट्रीटलाइट सहित 13 शिकायतें प्राप्त हुई। उन्होंने एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण दिया। इस दौरान निर्माण जेई मनोज कुमार सोनकर, कर अधीक्षक संतोष कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्यप्रकाश, राजस्व निरीक्षक अमृता राय, धर्मेन्द्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed