फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पुरानी पेंशन बहाली के प्रकरण सरकार ने दिया है धोखा

पुरानी पेंशन बहाली के प्रकरण सरकार ने दिया है धोखा

Thu, 17 Jan 2019 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली के प्रकरण सरकार ने दिया है धोखा
कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के तत्वावधान में शिक्षकों तथा कर्मचारियों की बैठक गुरुवार को नगर के भीटी स्थित शिक्षक सदन में हुई।इसमें 28 जनवरी को मशाल जलूस तथा छह से 12 फरवरी तक पूर्ण तालाबंदी को सफल बनाने पर रणनीति तय की।
विज्ञापन

इस मौके पर संगठन के प्रांतीय संयोजक हरिकिशोर तिवारी ने कहा कि सरकार ने हमारे साथ धोखा किया है। सरकार ने हमसे पुरानी पेंशन बहाली के प्रकरण पर दो महीने का समय लेकर छह वार्ताओं के बाद किसी ठोस निर्णय पर नहीं पहुंची। केवल टालमटोल कर समय नष्ट किया। सरकार द्वारा नामित अधिकारी ही वार्ताओं मे नहीं बैठे इसलिए मंच को आंदोलन करने का निर्णय लेना पड़ा।सरकार यदि पुरानी पेंशन बहाली का निर्णय नहीं लेती है तो हम चुनाव मे भाग न लेने का भी निर्णय लेंगे।
विज्ञापन

परिषद के प्रांतीय नेता जेएन सिंह ने कहा कि सरकार ने हमारे धन की कटौती करके शेयर मार्केट में लगाकर डुबाना चाहती है।नई अंशदायी पेंशन योजना में वर्ष 2005 से कर्मचारियों और शिक्षकों की गई कटौती का कोई हिसाब किताब सरकार के पास नहीं है। जिला संयोजक रामाश्रय यादव ने कहा कि बुढापे की सहारा के लिए पुरानी पेंशन की बहाली के लिए जनपद के समस्त विभागों में छह फरवरी से पूर्ण तालाबंदी कर प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर अखलेश्वर शुक्ल, राजेश कुमार, विवेकानंद गुप्त, मिलन चौरसिया, शिवानंद राय, शैलेंद्र प्रताप सिंह, प्रवीण राय, विद्या सागर मिश्र, मुखलाल यादव आदि शामिल रहे।अध्यक्षता कृष्णानंद राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed