{"_id":"5bd4a850bdec22695431425b","slug":"121540663376-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर सड़क पर आवागमन को मजबूर हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर सड़क पर आवागमन को मजबूर हैं लोग
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर। जिले में बदहाल सड़कें स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हैं। बजट के अभाव में मुख्यमंत्री द्वारा सड़कों को गड्ढामुक्त करने का आदेश भी बेअसर है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की अधिकांश सड़कों की हालत काफी खराब है। यहां कई वर्षों से लोग जर्जर सड़क पर ही आवागमन कर रहे हैं। इसकी बानगी रानीपुर ब्लाक का गोकुलपुरा-सादीपुर मार्ग है। सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। इस सड़क पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन रहता है।
बताते चले कि रानीपुर ब्लाक के गोकुलपुरा और सादीपुर सहित 20 गांवों को जोड़ने वाला पांच किमी लंबे मार्ग का निर्माण दो दशक पूर्व लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया गया था। लेकिन निर्माण के बाद सड़क की मरम्मत तक का कार्य नहीं कराया गया है। इससे सड़क जगह जगह से क्षतिग्रस्त होने के साथ गड्ढे बन गए। मार्ग जर्जर होने के चलते अक्सर राहगीर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। इसमें कुछ वाहन सवार तो गिरकर गंभीर रूप से घायल हो जाते है। क्षेत्र के धर्मेंद्र सिंह, संजय सिंह, विशाल, संजय और अनिल आदि ने बताया कि इस संबंध में कई बार क्षेत्रीय विधायक, सांसद व जिलाधिकारी समेत कई अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन इसका कोई लाभ नहीं हुआ। किसी ने भी सड़क निर्माण कराने की जहमत नहीं उठाई है। लोग जर्जर सड़क पर आवागमन करने को मजबूर हैं। बरसात के दिनों में स्थित और भी दयनीय हो जाती है।