{"_id":"5adccd2d4f1c1b350b8b5f8a","slug":"121524419885-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गांवों में शार्ट सर्किट से लगी आग 11 बीघे की फसल नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो गांवों में शार्ट सर्किट से लगी आग 11 बीघे की फसल नष्ट
Updated Sun, 22 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिला/ कुसुम्हा। दोहरीघाट क्षेत्र के हरधौली गांव और घोसी क्षेत्र के माधवपुर गांव में शार्ट सर्किट से रविवार को गेहूं की फसल में आग लग गई। इस अगलगी में कई किसानों की 11 बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। घोसी क्षेत्र के माधव पुर गांव के पटखौली मौजे में दोपहर को लगी विद्युत स्पार्किंग से गेहूं के खड़ी फसल में लगी आग में नवनीत राय पुत्र अखिलेश राय की 30 बिस्वा, दीवाकर राय पुत्र स्व नरसिंह राय का 30 बिस्वा, जयसिंह व रामसिंह पुत्र स्व. मूलचन्द राय की 30 बिस्वा तथा रमेश यादव पुत्र स्व. चंद्रदेव की लगभग 20 बिस्वा की फसल जल गयी।
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के हरधौली गांव के सीवान में रेयाव भुवनचक निवासी दयानंद शुक्ल की चार बीघा व अमरनाथ शुक्ल की दो बीघा गेहूं की खड़ी फसल जल गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कानूनगो अशोक कुमार सिंह व लेखपाल राम सेवक ने आग से हुई क्षति का आंकलन किया।
उधर दोहरीघाट थाना क्षेत्र के फरसरा ख़ुर्द में रविवार की शाम चार बजे शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। घटना में रविन्द्र मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा के दो बीघे खेत में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया लेकिन फसल और अरहर के डंठल तथा पेड़ के नष्ट हो जधाने के बाद भी फायर ब्रिगेड का पता नहीं चला जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।