फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   12 water coolers broken, people wandering for water

Mau News: 12 वाटर कूलर खराब, पानी के लिए भटक रहे लोग

Fri, 24 Apr 2026 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
12 water coolers broken, people wandering for water
दोहरीघाट नगर पंचायत दोहरीघाट में बीते कई वर्षों से सार्वजनिक जगहों पर लगे वाटर कूलर शोपीस बने हुए हैं। भीषण गर्मी में नगर पंचायत के जिम्मेदारों की इस उदासीनता के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत में स्वच्छ और ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए आठ वर्ष पूर्व नगर पंचायत के 11 वार्डों में 12 वाटर कूलर लगाए गए थी। वाटर कूलर से पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

तेज धूप और गर्मी के चलते प्यास लगने पर लोगों को प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। थक-हारकर लोग या तो प्रदूषित पानी पीने को विवश होते हैं या बोतल बंद पानी खरीदकर प्यास बुझाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद जायसवाल, श्रीप्रकाश सोनकर, आशीष कुमार और अशोक कुमार का कहना है कि वाटर कूलर के खराब होने से गर्मी के मौसम में ठंडा पानी मयस्सर नहीं हो पा रहा है।
अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि नगर में लगाए गए सभी वाटर कूलर की मरम्मत कराकर चालू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed