फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   12 thousand cash, clean hands on ornaments

12 हजार नगदी, गहनों पर किया हाथ साफ

Sun, 24 Sep 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Sun, 24 Sep 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
12 thousand cash, clean hands on ornaments
शिक्षक के घर चोरी के बाद बिखरा सामान, खुली आलमारी।
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लैरो दोनवार में शनिवार की रात में शिक्षक के घर के पीछे स्थित जंगले की ग्रिल काटकर अंदर घुसे चोर आलमारी व दीवान बेड में रखे बारह हजार रुपयों सहित कई थान सोने के गहने चुरो ले गए। इसकी जानकारी बगल के कमरे में सो रहे पति पत्नी को सुबह हुई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और चोरो की सुरागरसी में जुट गई ।   
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लैरो दोनवार निवासी और बड़हलगंज स्थित जूनियर हाई स्कूल में तैनात शिक्षक सुनील कुमार पांडेय पुत्र स्व कमला पांडेय कोपागंज कसारा मार्ग पर सड़क के किनारे मकान बनवाकर अपनी पत्नी के साथ रहते हैं।
विज्ञापन


शनिवार की रात दस वजे पति पत्नी खाना खाकर सो गए। रात में घर के पिछले हिस्से में लगे ग्रिल और जाली को काट कर अंदर घुसे चोरो ने घर के अंदर एक आलमारी का लाक तोड़ उसमें रखा बारह हजार रुपये नगदी और सोने के कान के झुमके ,सोने की अंगूठी और पायल आदि चुरा लिए। चोरो ने कमरे के अंदर रखे दीवान बेड को खोल अटैची में रखे जरूरी कागजात व कपडे़ निकालकर सारा सामान बिखेर दिए। पति पत्नी जब सुबह जगे तो बाहर से कमरे का दरवाजा बंद देख अवाक हो गए । बाहर से कमरा बंद जानकर दंपती ने शोर मचाया। शोर सुन पहुंचे आस पास के लोगो ने दरवाजा खोल कर उन्हें बाहर निकाला।  दंपती ने दूसरे कमरे में देखा तो आलमारी टूटी हुई थी और सारे सामान बिखरे हुए थे। सीओ घोसी अरशद जमाल सिद्दिकी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसओ को घटना के शीघ्र वर्क आउट करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed