{"_id":"5c9bbb40bdec22145c46e32e","slug":"11553709888-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपजिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपजिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता अनुपालन और चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए अधिकारियों ने बुधवार को मतदान केंद्रों का स्थलीय निरिक्षण किया।
बुधवार को एसडीएम अतुल वत्स, क्षेत्राधिकारी राजकुमार एवं कोतवाली एसओ विमलप्रकाश राय द्वारा मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चकबरबोझी, सियाबस्ती, इटौराचौबेपुर, सहुआरी, भातकोल, बंदीघाट, भदीड़, खलिसा आदि मतदान केंद्रों का स्थलीय निरिक्षण किया। साथ ही मतदान केंद्रों पर बैठक करते हुए ग्रामीणों को बिना डरे मतदान करने की अपील की। इस दौरान एसडीएम ने ग्रामीणों को वीवीपैट तथा ईवीएम मशीन ने वोट करने का प्रशिक्षण भी दिया। इस दौरान ग्रामीणों से मतदान मे खलल डालने वालों जैसे आपराधिक रिकॉर्ड वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी लेने के साथ ही कहा कि कोई अगर किसी को डरा धमकाकर मतदान करने का प्रयास करे तो तत्काल पुलिस तथा प्रशासन को सूचना दे। ऐसे लोगों पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान आशीष प्रताप सिंह, नंद कुमार सिंह, ग्राम प्रधान टुनटुन सिंह, इंद्रपाल सिंह, शैलेंद्र सिंह, गोरा भैया, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुबाष सिंह, भैरव सिंह, राघवेंद्र, पार्वती, कमला, मीरा, बासदेव, चंद्रशेखर सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।