फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   नहीं मिल पा रही जाम से मुक्ति

नहीं मिल पा रही जाम से मुक्ति

Fri, 04 Jan 2019 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
नहीं मिल पा रही जाम से मुक्ति
कोपागंज। नगर के मुख्य सड़क पर वाहनों की जाम की समस्या दिन बदिन बढ़ती जा रही है। साप्ताहिक बाजार का दिन हो या फिर और कोई दिन सड़कों पर वाहनों के जाम के चलते घंटों तक फंसे रहने को राहगीर विवश हैं। सबसे बुरी स्थिति तो थाना मोड़ से लेकर कसारा मोड़ और थाना मोड़ से लेकर भरत मिलाप तक ही है।
विज्ञापन

शुकवार को कुछ ऐसा ही नजारा बाजार के मुख्य सड़क पर देखने को मिला। लोग वाहनों के जाम के चलते घंटों तक परेशान रहे। जब वाहनों के जाम को हटाने के लिए पुलिस के बजाय कुछ युवक आये। युवकों ने काफी मशक्कत के बाद जाम हटाया। सुबह 8 बजे के बाद नो एंट्री के बावजूद भी बाजार की सड़को पर घुसने वाले बडे़ वाहनों को रोकने के बजाय जिम्मेदार पुलिस वाहनों से अवैध धन वसूली में भी व्यस्त रहते है। प्रतिदिन थाने के सामने से दर्जनों वीआईपी के अलावा उच्चाधिकारियों का आना जाना लगा रहता है। इसके बावजूद यहां जाम की समस्या विकट रूप लेती जा रही है। न तो इस समस्या पर नगर पंचायत का ध्यान है नहीं पुलिस प्रशासन का। इस बाबत सीओ का कहना है कि कोपागंज पुलिस को सड़क पर जाम न लगने देने के निर्देश दिए गए हैं। निषिद्ध स्थानों पर वाहन खड़े करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed