{"_id":"5bf98d57bdec2241486fc3c9","slug":"11543081303-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क में घटिया सामग्री प्रयोग करने पर भड़क के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क में घटिया सामग्री प्रयोग करने पर भड़क के ग्रामीण
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। स्थानीय तहसील क्षेेत्र के परासिया-जयरामगिरी मार्ग पर हो रहे मरम्मत कार्य में घटिया सामग्री प्रयोग किए जाने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने रविवार को कार्य रोक दिया। साथ ही विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मधुबन से दुबारी होते हुए परसिया जयरामगिरी मार्ग कई वर्षों से गड्ढ़े में तब्दील है। सड़क दुर्घटना का ग्राफ लगातार बढ़ रहा था। ग्रामीणों की मांग पर एक साल पूर्व 12 किमी लंबी सड़क पर लगभग छह किमी लंबी सड़क पर मरम्मत कराकर छोड़ दिया गया था। अब एक बार फिर दुबारी से परसिया जयरामगिरि तक मरम्मत कार्य शुरू किया गया। सड़क निर्माण में बरती गई अनियमितता की अविलंब जांच नहीं कराई गई तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। इस संबंध में अवर अभियंता शंकर दयाल कन्नौजिया का कहना था कि दुबारी से परासिया तक चौड़ीकरण तथा उच्चीकरण के लिए 242 लाख का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मानक के अनुरूप कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर रामप्रवेश, पिंटू गौड़, चंद्रभान, अखिलेश, राजेंद्र, सिंहासन, जवाहर चौहान आदि मौजूद रहे।