{"_id":"5bcb649abdec2269c544af00","slug":"11540056218-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से चोरों ने उड़ाया हजारों का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से चोरों ने उड़ाया हजारों का माल
Updated Sat, 20 Oct 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी(मऊ)। कोतवाली क्षेत्र के तिलई बुजुर्ग स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान की छत पर लगी कट्रैन को काटकर शुक्रवार की रात चोरों ने 30 हजार नकदी सहित 50 बोरी सीमेंट उठा ले गए। दुकान में चोरी की जानकारी शनिवार को दुकानदार को दुकान खोलने के दौरान हुई। दुकानदार ने इस संबंध में कोतवाली में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दिया।
पुलिस को सौंपे गए तहरीर के अनुसार पकड़ी खुर्द गांव निवासी अनिल राजभर पुत्र लौटू राजभर की तिलई बुजुर्ग गांव में विल्ड़िंग मैटेरियल की दुकान है। शुक्रवार को रोजाना की भांति वह दुकान बंद कर घर चला गया। शनिवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान के छत पर लगा कट्रैन कटा हुआ था। वहीं दुकान के कैश बाक्स से 30 हजार नकदी रुपये सहित दुकान में रखा 50 बोरी सीमेंट गायब मिला। घटना के सबंध में पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली में तहरीर सौंपा। पुलिस तहरीर मिलने के बाद मामले की जांचपड़ताल में जुटी है।