{"_id":"5b22c7df4f1c1b13358b6c2d","slug":"11529006047-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान को महसूस करने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान को महसूस करने की जरूरत
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के ओन्हाइच गांव में चल रहे शतचंडी महायज्ञ के सातवें दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से हवन पूजन कर यज्ञ स्थल की परिक्रमा कर पुण्य प्राप्त किया। इस मौके पर पं. हरिशंकर महाराज ने कहा कि भगवान हर जगह तथा कण-कण में मौजूद हैं। बस जरूरत उन्हें महसूस करने की है।
उन्होंने कहा कि मोक्ष की प्राप्ति के लिए इंसान कई प्रकार के प्रयास करता है, परंतु वह यह भूल जाता है कि भगवान केवल भक्ति से मिलते हैं। उन्होंने कहा कि हवन का अपना विशेष महत्व होता है। हवन से न केवल पर्यावरण शुद्ध होता है, बल्कि हवन में आहुति डालने पर मनुष्य को विशेष अनुभूति की प्राप्ति होती है। वास्तव में जीव का सुख साक्षात ईश्वर है। इनको प्राप्त करने के बाद जीव सुख का अनुभव करता है। परमात्मा का एक नाम आत्रनंद है। इनकी प्राप्ति हो जाने से जीव आनंदित हो जाता है।
अंत में भगवान भगवान कृष्ण की बाल लीला सुनाते हुए कहा कि पृथ्वी पर अन्नाय व राक्षस के बढ़ते प्रकोप को लेकर ऋषि मुनियों के भय दूर करने के लिए मां दुर्गा शक्ति महामाया देवी यानि देवकी के गर्भ में श्रीकृष्ण को भेजा। वासुदेव के अंदर परमात्मा की शक्ति के कारण कारागार में ही श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। इस मौके पर भानु सिंह, राधेश्याय सिंह, मंटू, अभय नारायण, काशीनाथ, ध्रुव मौर्य, दीनदयाल, सुनील आदि शामिल रहे।