{"_id":"5b1830aa4f1c1ba86e8b6ba8","slug":"11528311978-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपर्क मार्ग बदहाली पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपर्क मार्ग बदहाली पर किया प्रदर्शन
Updated Thu, 07 Jun 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदहाल घोसी-मधुबन मार्ग के निर्माण को लेकर क्षेत्रवासियों ने बुधवार को क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य सुभाष यदुवंशी के नेतृत्व में सिपाह इब्राहिमाबाद बाजार में धरना प्रदर्शन किया। इसके चलते घोसी-मधुबन मार्ग लगभग एक घंटे बाधित रहा।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सुभाष यदुवंशी ने कहा कि काफी संघर्षों के बाद जामडीह से चौथीमिल तक सड़क का निर्माण हुआ और सिपाह बाजार में गिट्टी आदि डालने के नाम पर सड़क की स्थिति बदतर हो गई है। बारिश के मौसम में बाजार की स्थिति जलाशय के रूप में तब्दील हो जाती है। चौथीमिल से मधुबन तक संपर्क मार्ग न होकर दुर्घटना का आमंत्रण केंद्र हो गया है। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री व पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त पहुंचे और डीएम से बात कर किसी तरह प्रदर्शनकारियों को समझाया। सुुुभाष यदुवंशी ने 15 दिन का समय देते हुए फिर से निर्णायक आंदोलन करने का अल्टीमेटम दिया। इस दौरान अरविंद जायसवाल, सफीउल्लाह अंसारी, अवधेश दूबे, सोनू गुप्ता, बबलू, पप्पू, रामजीत मौर्य, राजेश, बृजभान यादव, संजय यादव, सुरेंद्र, अनिल चौरसिया, अखिलेश चौरसिया, अरविंद गुप्ता, राजेन्द्र यादव, बालधर पूर्व प्रधान-बाला श्रीवास्तव आदि रहे।