{"_id":"59c94ce94f1c1bd1538b46c1","slug":"11506364649-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनौस ने फूंका वीसी का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनौस ने फूंका वीसी का पुतला
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। बीएचयू के छात्राओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर स्थित डीसीएसके पीजी कॉलेज के मोड़ पर कुलपति का पुतला फूंका। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी की। साथ ही छात्राओं पर हुई बर्बरता की कड़ी निंदा की।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रधानमंत्री की तरफ से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जा रहा है। वहीं उन्हीं के संसदीय क्षेत्र में बेटियां सुरक्षा की गुहार लगा रही हैं। लेकिन उन पर बबर्रता पूर्वक लाठियां बरसाई जा रही हैं। ऐसे में बीएचयू के कुलपति को तत्काल बर्खास्त किया जाए। इसके साथ ही छात्राओं को सुरक्षा की गारंटी दी जाए। छात्र-छात्राओं पर लगाए गए फर्जी मुकदमे को वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन उग्र रूप दिया जाएगा। इसमें अबुल कलाम, बसंत कुमार, शेर मोहम्मद, रविंद्र कुमार, दयाशंकर सिंह आदि शामिल थे।