फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जनपद स्तरीय अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी

जनपद स्तरीय अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी

Fri, 22 Sep 2017 12:31 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
जनपद स्तरीय अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी
मऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती समारोह के तहत जिले के सभी ब्लाकों पर मेले का आयोजन करने के बाद गुरुवार को जिला मुख्यालय पर अंत्योदय मेला और प्रदर्शनी का आयोजन पालिका कम्यूनिटी हाल बकवल में किया गया। इस मेले में सभी विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए। मेले के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी दी गईं।इस दौरान पांच सौ लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास का स्वीकृति पत्र सौंपा गया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय जनपद स्तरीय मेला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ने पं. दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित करके किया। डीएम ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि हमें पं. दीनदयाल केें विचारों से प्रेरणा लेनी, चाहिए तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं से लाभवान्वित करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए हैं। इन स्टालों के माध्यम से जनता को जानकारी दी जा रही है। यह एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि उप्र प्रदेश सरकार का सपना सबका साथ सबका विकास है, इस लिए प्रदर्शनी के माध्यम से हर व्यक्ति को चलाई गई योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होने पं. दीनदयाल के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे प्राल्रंभिक समय से ही समाज के प्रति अत्यधिक समर्पित थें, इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने लोगों को स्वच्छता के बारे में शपथ दिलाई गई। कहा कि पं. दीनदयाल के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को शौचालय बनवाकर उसका उपयोग करना चाहिए। जिससे स्वयं स्वस्थ रहें एवं उनका परिवार भी स्वस्थ्य रहे। परियोजना निदेशक बीबी सिंह ने प्रधान मंत्री आवास एवं एआरएलएम के समूहों की कार्य प्रणाली आदि पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास के 500 लभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया गया। इसीक्रम में जिला पंचायत राज विभाग द्वारा 200 लाभार्थियों को शौचालय का स्वीकृति पत्र दिया गया। इस मौके पर लोकगीत गायक वीरेंद्र यादव द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। मेले में स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण, पंचायती राज, मनरेगा, कृषि, समाज कल्याण, लघु सिंचाई, बाल विकास एवं महिला कल्याण, डीआरडीए, पशुधन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय, राजकीय यूनानी चिकित्सालय, होम्योपैथिक , राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण विभाग, कौशल विकास मिशन, जिला विज्ञान क्लब, पशुपालन विभाग, मत्स्य, गन्ना विभाग, सेवा योजन , महिला समाख्या, परिवन , यूनियन बैक आफ इण्डिया, उद्यान सहित सभी विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई है।
विज्ञापन


आकर्षक रही समेकित वाटरशेड प्रबंधन की प्रदर्शनी
मऊ। जिले के पालिका कम्युनिटी सेंटर में गुरुवार को आयोजित जिला स्तरीय अंत्योदय मेले में भूमि संरक्षण विभाग की तरफ से लगाए गए समेकित वाटरशेड प्रबंधन कार्यक्रम संबंधी प्रदर्शनी को लोगों ने काफी सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईडब्लूएमपी योजना के तहत माइक्रो वाटरशेड का मॉडल जमीन पर तैयार किया गया था। इसमें योजना के सभी घटकों को प्रदर्शित किया गया था। भूमि संरक्षण विभाग द्वारा बनाए गए इस मॉडल की प्रशंसा दर्शकों के साथ जिले के अधिकारियों ने किया। बताते चले कि उक्त योजना से वर्षा जल संरक्षण का कार्य किया जाता हैं। मॉडल प्रभारी परितोष पांडेय को डीएम ने बधाईयां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed